मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। संपत्ति या वाहन खरीदने की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।