सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आएगा। लंबे समय से प्रतीक्षित कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे।