मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अत्यंत मजबूत रहने वाला है। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा जिससे आपके कई रुके हुए कार्य आसानी से बन जाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।