धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। करियर में नए और बेहतर अवसर मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।