वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने खान-पान का ध्यान रखें ताकि मौसमी बीमारियों से बचे रहें।